| 
			 बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छतासरल प्रश्नोत्तर समूह
  | 
        
		  
		  
		  
          
			 
			 5 पाठक हैं  | 
     |||||||
बीए सेमेस्टर-1 आहार, पोषण एवं स्वच्छता
आधारीय भोज्य समूह
 
(Basic of Food Groups )
अमेरिका के National Research Council के पोषण विशेषज्ञों ने आहार में 10 पोषक तत्त्व विशेष रूप से महत्त्वपूर्ण बताये। ये तत्त्व कैल्सियम, लोहा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, राइबोफ्लेबिन, नायसिन, विटामिन 'ए', थायमिन, विटामिन सी व विटामिन डी हैं। इन तत्त्वों की भोज्य पदार्थों में उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भोजन को 7 समूहों में विभाजित किया है तथा इन समूहों को आधारीय भोज्य समूह (Basic Seven Food Groups ) नाम दिया है।
प्रथम समूह - हरी व पीली सब्जियाँ तथा फल
ये भोज्य पदार्थ कच्चे, पके या ठण्डे खाये जा सकते हैं। इनके द्वारा विटामिन 'ए', विटामिन 'सी', लोहा व राइबोफ्लेबिन प्रमुख रूप से प्राप्त होते हैं। इस समूह से एक पदार्थ प्रतिदिन प्रति आहार होना आवश्यक है।
इस समूह में मेथी, चौलाई, हरा धनियाँ, पोदीना, पालक, मूली व गाजर, हरी मटर, चने का साग, सहजनी की पत्तियाँ, काशीफल, सेम, शकरकन्दी, आम, पपीता आदि सम्मिलित होते हैं।
द्वितीय समूह - खट्टे, रसीले फल व सब्जियाँ
इस समूह में विटामिन 'सी' युक्त पदार्थ शामिल होते हैं। ये कच्चे, बिना पके व ताजे खाये जाते हैं। प्रतिदिन आहार में एक बार ये भोज्य पदार्थ अवश्य लेने चाहिए।
सन्तरा, अनन्नास, अमरूद, नींबू, आँवला, सहजनी तथा कच्चा पत्ता गोभी भोज्य पदार्थ इस समूह में सम्मिलित होते हैं।
तृतीय समूह - आलू, फल व अन्य सब्जियाँ
प्रथम व दूसरे समूह के अतिरिक्त अन्य फल व सब्जियाँ इस समूह में सम्मिलित होते हैं। केला, खजूर, अंजीर, खुमानी, आलू, प्याज व चुकन्दर, फल गोभी, करेला, बैंगन, ककड़ी, खीरा, भिण्डी, लौकी, सेब, तरबूज आदि भोज्य पदार्थ इसी समूह के अन्तर्गत आते हैं।.
चतुर्थ समूह - दूध, दूध से बने भोज्य पदार्थ
इस समूह के भोज्य पदार्थों में प्रोटीन, फास्फोरस, विटामिन 'ए', कैल्सियम, थायमिन, राइबोफ्लेबिन आदि तत्त्व उपस्थित होते हैं। हर आयु के व्यक्तियों के लिए इसका लेना महत्त्वपूर्ण होता है। पनीर, खोआ, दूध पाउडर, दूध, दही, मट्ठा आदि इस समूह के उदाहरण हैं।
पंचम समूह - (a) मांस, मछली, अण्डा (b) दालें, सूखे बीज, नट्स व सोयाबीन
इस समूह के भोज्य पदार्थ प्रमुख रूप से प्रोटीन युक्त होते हैं। गृह, पक्षी, मांस, मछली, अण्डा, जन्तु भोज्य पदार्थों के उदाहरण हैं। वनस्पति भोज्य पदार्थों में दालें, सूखी सेम, सूखी मटर, सोयाबीन तथा मेवे आदि इसी समूह में आते हैं। पर जन्तु भोजन से प्राप्त प्रोटीन, वनस्पति जगत से प्राप्त प्रोटीन की तुलना में ज्यादा महत्त्वपूर्ण होती है।
षष्ठ समूह - विभिन्न खाद्यान्न व उनसे बने पदार्थ
इस समूह में अनाज, आटा, रोटी, ब्रेड आदि आते हैं। इस समूह के भोज्य पदार्थ ऊर्जा तथा कैलोरी के प्रमुख साधन होते हैं। विटामिन 'बी' लोहा तथा फास्फोरस भी इसी समूह के द्वारा प्राप्त होता है। गेहूँ, चावल, मक्का, रागी इस समूह के उदाहरण हैं।
सप्तम् समूह - घी, तेल व शर्करा
मक्खन, घी तथा विभिन्न वनस्पति तेल इस समूह के अन्तर्गत आते हैं।
						
  | 
				|||||
- आहार एवं पोषण की अवधारणा
 - भोजन का अर्थ व परिभाषा
 - पोषक तत्त्व
 - पोषण
 - कुपोषण के कारण
 - कुपोषण के लक्षण
 - उत्तम पोषण व कुपोषण के लक्षणों का तुलनात्मक अन्तर
 - स्वास्थ्य
 - सन्तुलित आहार- सामान्य परिचय
 - सन्तुलित आहार के लिए प्रस्तावित दैनिक जरूरत
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - आहार नियोजन - सामान्य परिचय
 - आहार नियोजन का उद्देश्य
 - आहार नियोजन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
 - आहार नियोजन के विभिन्न चरण
 - आहार नियोजन को प्रभावित करने वाले कारक
 - भोज्य समूह
 - आधारीय भोज्य समूह
 - पोषक तत्त्व - सामान्य परिचय
 - आहार की अनुशंसित मात्रा
 - कार्बोहाइड्रेट्स - सामान्य परिचय
 - 'वसा’- सामान्य परिचय
 - प्रोटीन : सामान्य परिचय
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - खनिज तत्त्व
 - प्रमुख तत्त्व
 - कैल्शियम की न्यूनता से होने वाले रोग
 - ट्रेस तत्त्व
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - विटामिन्स का परिचय
 - विटामिन्स के गुण
 - विटामिन्स का वर्गीकरण एवं प्रकार
 - जल में घुलनशील विटामिन्स
 - वसा में घुलनशील विटामिन्स
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - जल (पानी )
 - आहारीय रेशा
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - 1000 दिन का पोषण की अवधारणा
 - प्रसवपूर्व पोषण (0-280 दिन) गर्भावस्था के दौरान अतिरिक्त पोषक तत्त्वों की आवश्यकता और जोखिम कारक
 - गर्भावस्था के दौरान जोखिम कारक
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - स्तनपान/फॉर्मूला फीडिंग (जन्म से 6 माह की आयु)
 - स्तनपान से लाभ
 - बोतल का दूध
 - दुग्ध फॉर्मूला बनाने की विधि
 - शैशवास्था में पौष्टिक आहार की आवश्यकता
 - शिशु को दिए जाने वाले मुख्य अनुपूरक आहार
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - 1. सिर दर्द
 - 2. दमा
 - 3. घेंघा रोग अवटुग्रंथि (थायरॉइड)
 - 4. घुटनों का दर्द
 - 5. रक्त चाप
 - 6. मोटापा
 - 7. जुकाम
 - 8. परजीवी (पैरासीटिक) कृमि संक्रमण
 - 9. निर्जलीकरण (डी-हाइड्रेशन)
 - 10. ज्वर (बुखार)
 - 11. अल्सर
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - मधुमेह (Diabetes)
 - उच्च रक्त चाप (Hypertensoin)
 - मोटापा (Obesity)
 - कब्ज (Constipation)
 - अतिसार ( Diarrhea)
 - टाइफॉइड (Typhoid)
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 - राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएँ और उन्हें प्राप्त करना
 - परिवार तथा विद्यालयों के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
 - स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं के द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा
 - प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रः प्रशासन एवं सेवाएँ
 - सामुदायिक विकास खण्ड
 - राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम
 - स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
 - प्रतिरक्षा प्रणाली बूस्टर खाद्य
 - वस्तुनिष्ठ प्रश्न
 

 
		 







			 

